भाजपा ने ही बदली देश की सूरत : सुनैना
(बेगूसराय) : मौजूदा दौर में पहली बार देश अपने विकास के स्वर्णकाल से गुजर रहा है। नरेंद्र मोदी के नेत
(बेगूसराय) : मौजूदा दौर में पहली बार देश अपने विकास के स्वर्णकाल से गुजर रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश में न सिर्फ वास्तविक विकास किया बल्कि देश की सूरत, एवं सेहत में आमूलचूल बदलाव लाए हैं। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा सुनैना देवी ने प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा सीमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी सह पंचायत समिति सदस्या सुनीता चौधरी ने किया।। मौके पर
वरिष्ठ नेता सह मुखिया सुधीर कुमार मुन्ना, अभिनेता अमिय कश्यप, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर राय सुनैना देवी सीमा देवी, मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान, डब्लू कुमार, राकेश महंत, अर¨वद पासवान, बमबम चौधरी व नलिनी कुमार आदि मौजूद थे।