कचरा निस्तारण के लिए सभी पंचायतों में होगा पीट का निर्माण
बेगूसराय। शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड की सभी पंचायत के मुखिया एवं कर्मियों की बैठक बीडीओ मनोरमा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायतों में चलाए जाने वाले लोहिया ग्राम स्वच्छता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बेगूसराय। शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड की सभी पंचायत के मुखिया एवं कर्मियों की बैठक बीडीओ मनोरमा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायतों में चलाए जाने वाले लोहिया ग्राम स्वच्छता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने ठोस एवं गीला कचरा निस्तारण के लिए सभी पंचायतों में पीट के निर्माण की बात कही। उन्होंने इसके लिए सभी पंचायतों में 25 सौ वर्गफीट भूमि उपलब्ध कराने का आह्वान मुखिया से किया। इसके अलावा ठोस अवशिष्ट के निपटान के लिए डोंगल की खरीद पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन का ट्रायल प्रखंड की राटन एवं चकचनरपत पंचायत से किया जा रहा है। आगे इसमें विस्तार किया जाएगा।
बीडीओ ने पंचायत में कार्यरत कर्मियों की हाजिरी देने का काम मुखिया पर सौंपते हुए कहा कि इससे कर्मियों के पंचायत से गायब रहने पर अंकुश लगेगा और कार्यों के त्वरित निष्पादन में सहूलियत होगी। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर तांती ने पंचायतों में दो वर्ष से जमे कर्मियों के तबादले की मांग रखी। उनके मुताबिक ऐसा होने से कर्मियों की मनमानी और शिथिलता पर लगाम लगेगा। बैठक में पंचायतों के विकास की रूप रेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ के अलावा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. सतीश कुमार, जेएसएस श्याम अचल, बागवन मुखिया योगेंद्र राय, मोहनपुर मुखिया मीरा देवी, चकचनरपत मुखिया देवानंद राय, राटन मुखिया जीवो देवी, बहुआरा मुखिया जनार्दन यादव, परिहारा मुखिया आरती देवी, चकहमीद मुखिया गीता देवी, घाघड़ा मुखिया नंदकिशोर तांती एवं सभी पंचायतों के कर्मी मौजूद थे।