वाहन के ठोकर से गई जान, भगदड़ में मौत की फैली अफवाह
बेगूसराय। बछवाड़ा के भरौल गांव में आयोजित छठ महोत्सव के दूसरे दिन गुरूवार को देश के नामचीन नृत्यांगना
बेगूसराय। बछवाड़ा के भरौल गांव में आयोजित छठ महोत्सव के दूसरे दिन गुरूवार को देश के नामचीन नृत्यांगना और गायकों के जलवे का लुफ्त लेकर लौट रहे साजन कुमार की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई जबकि इलाके में अफवाह फैल गयी कि उक्त युवक की मौत महोत्सव के दौरान मची भगदड़ में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पंचायत के गेहुनी बदिया चौक निवासी अशोक पासवान देर रात महोत्सव से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रुदौली गांव की पुलिया के समीप तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन की ठोकर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायलावस्था में एलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता अशोक पासवान ने दुर्घटना के संबंध में थाना में आवेदन भी दिया है। आवेदन में पुत्र की मौत का कारण रुदौली गांव की पुलिया के समीप तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर से गंभीर रूप से घायल होने को ही बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।