एक दिन बाद भी रेलकर्मी का नहीं मिला शव
बेगूसराय। रेलकर्मी सिमरिया शिशबन्नी निवासी बिरजू पासवान का शव 24 घंटे बाद भी पुलिस बरामद नह
बेगूसराय। रेलकर्मी सिमरिया शिशबन्नी निवासी बिरजू पासवान का शव 24 घंटे बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सका। लाश की तलाश में पुलिस गोताखारों की मदद ले रही है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। थाना प्रभारी आशीष कुमार ¨सह ने बताया कि पुलिस लाश की तलाश कर रही है। उधर, रेलकर्मी बिरजू पासवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चकिया थाना प्रभारी आशीष कुमार ¨सह, एएसआई वजीर खान, लगनदेव राम, मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, सुबोध झा एवं बिरजू के परिवार के सदस्यों ने सिमरिया स्थित पत्थर घाट सहित अन्य घाटों के पास नाव से गोताखोरों के साथ शव ढूंढा। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। उधर, एफएसएफ पटना की टीम बिरजू के घर से लेकर गंगा नदी किनारे तक जांच की। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ब्लड सैंपल की जांच करेंगी। वहीं मंगलवार की शाम सदर एसडीओ विनय कुमार राय बिरजू के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही सरकारी व्यवस्था से मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि सोमवार की देर रात अपराधियों ने चकिया ओपी के सिमरिया सिसबन्नी टोला निवासी रेलकर्मी बिरजू पासवान की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह शव बरामदगी की मांग को लेकर चकिया थाना के पास एनएच -31 को जाम कर दिया। एसपी मनोज कुमार व अन्य वरीय अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया था।