मंत्री ने किया जलापूर्ति योजना का निरीक्षण
चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) : लोक स्वास्थ्य मंत्री विनोद नारायण झा ने मंगलवार को श्रीपुर पंचायत क
चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) : लोक स्वास्थ्य मंत्री विनोद नारायण झा ने मंगलवार को श्रीपुर पंचायत के बूढ़ी गंडक नदी के किनारे जलापूर्ति योजना के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चेरिया बरियारपुर प्रखंड की पांच पंचायतों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने के लिए कराए जा रहे कार्य की गति पर ¨चता व्यक्त की एवं कार्य में गति देने का निर्देश दिया। वहीं श्रीपुर जलापूर्ति प्लांट पर चल रहे कार्यों का बारिकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा, प्लांट को देखने से लगता है कि 10 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में दिसंबर 2018 तक कार्य कैसे पूरा होगा तथा लोगों को पानी कैसे मिलेगी। कार्य में तेजी लाने के लिए मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर जोर देते हुए हर हाल में अनुपालन करने की हिदायत दिए। इसके अलावा कार्यपालक अभियंता से मटिहानी प्रखंड की जलापूर्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने कहा, मटिहानी में भी जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वहीं कार्य में उदासीनता बरतने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही। मौके पर कार्यपालक अभियंता मो. मंजूर नसीर, प्रोजेक्ट मैनेजर आदित्य कुमार त्रिपाठी, भाजपा महामंत्री रौनक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, मिथलेश कुमार, पप्पू चौधरी, भोला साह आदि मौजूद थे।