नहीं मिला किसानों को न्याय, तो होगा आंदोलन : विधायक
बेगूसराय : सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। लगातार मांग के बावजूद किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है।
बेगूसराय : सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। लगातार मांग के बावजूद किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। यदि किसानों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उक्त बातें शुक्रवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अमिता भूषण ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों की हर समस्याओं से जुड़ेगी तथा किसान के हित की रक्षा करेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन ¨सह ने कहा कि सरकार किसानों को ठग रही है। जिसके कारण किसानों के साथ-साथ आम आदमी भी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को वर्ष 2014-15 के क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। डीजल अनुदान कर उचित लाभ नहीं मिल रहा है। सरकारी स्तर पर बिक्री केंद्र नहीं खोले जाने के कारण किसानों के उत्पाद गेहूं, मक्का आदि की उचित कीमत पर बिक्री नहीं हो पा रही है। फसलों की ¨सचाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण से लेकर बच्चों की शिक्षा व दवा तक के लिए परेशानी हो रही है। बैठक में मांगों को ले डीएम से मिलने का निर्णय भी लिया गया। मौके पर पार्टी नेता रामस्वरूप पासवान, रामू ¨सह, ओम प्रकाश ¨सह, संजय यादव, चुनचुन राय, राम प्रकाश ¨सह, जय प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।