लड़की की आंखों से निकलती माचिस की तीली, डॉक्टर बोले- कुदरत का करिश्मा
बेगूसराय के बखरी की एक लड़की मीरा इन दिनों चर्चा में है। उसकी आंखों से कभी माचिस की तीली तो कभी लकउ़ी का टुकड़ा आदि निकलता है। डॉक्टर भी इससे आश्चर्य में पड़ गए हैं।
बेगूसराय [एजएनएन]। बिहार के बेगूसराय जिले की एक लड़की मीरा की बीमारी इन दिनों चर्चा में है। बीते एक पखवारे से उसकी आंखों से लकड़ी के टुकड़ा, माचिस की तीली या कुछ और निकल रहे हैं। इलाज में असमर्थ डॉक्टर इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।
आंखों से निकल रही कई चीजें
बेगूसराय के बखरी प्रखंड की सलौना पंचायत स्थित खडग़चक गांव के विजय महतो की 13 वर्षीय बेटी मीरा कुमारी सातवीं वर्ग की छात्रा है। उसकी आंखों से 15 दिनों से आश्चर्यजनक ढंग से धातु के टुकड़े, लकड़ी, माचिस की तीली, नाखून, आदि निकल रहे हैं। इन टुकड़ों की लंबाई लगभग एक से डेढ़ सेमी तक होती है। इस घटना से लोगों में आश्चर्य का भाव देखा जा रहा है।
इलाज में असमर्थ डॉक्टर
मीरा के पिता विजय ने बताया कि वे इस रोग के कारण एक पखवारे से परेशान हैं। बेटी की बामारी के संबंध में डॉक्टर कुछ भी बता पाने में असमर्थ दिख रहे हैं।
चर्चा का केंद्र बनी लड़की
मीरा की बीमारी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग दूर-दूर से उसे देखने आ रहे हैं। कोई इसे बुरी आत्मा का साया बता रहा है तो कोई दुर्लभ बीमारी। उसकी आंखों से ये चीजें निकल कैसे रहीं, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा।
बोले डॉक्टर
इस संबंध में बेगूसराय के एलेक्सिया अस्पताल के निदेशक डॉ. धीरज शांडिल्य कहते हैं कि मेडिकल साइंस में इस तरह की कोई बीमारी की चर्चा नहीं है।
अब मंत्र-मंत्र पर भरोसा
बहरहाल, डॉक्टर ऐसी बीमारी की जानकारी से तो इंकार करते हैं, लेकिन घटना से इंकार नहीं कर रहे। परिजन अब हारकर झाड़फूंक व तंत्र-मंत्र के भरोसे हैं।