Move to Jagran APP

प्री एनआइ एवं एनआइ वर्क के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

सोनपुर मंडल अन्तर्गत हाजीपुर - शाहपुर पटोरी - बरौनी जंक्शन रेलखंड स्थित बछवाड़ा विद्यापति धाम एवं मोहिउद्दीनगर स्टेशनों पर आगामी 07 से 13 मई तक प्री एनआइ एवं एनआइ कार्य को लेकर उक्त रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 06:27 AM (IST)
प्री एनआइ एवं एनआइ वर्क के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

बरौनी (बेगूसराय): सोनपुर मंडल अन्तर्गत हाजीपुर - शाहपुर पटोरी - बरौनी जंक्शन रेलखंड स्थित बछवाड़ा, विद्यापति धाम एवं मोहिउद्दीनगर स्टेशनों पर आगामी 07 से 13 मई तक प्री एनआइ एवं एनआइ कार्य को लेकर उक्त रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 से 13 मई तक ट्रेन नम्बर 63287 अप/63288 डाउन बरौनी जंक्शन - पाटलिपुत्र - बरौनी जंक्शन पैसेंजर, ट्रेन नम्बर 63265 अप/63266 डाउन मुजफ्फरपुर - पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर, ट्रेन नम्बर 63215 अप/63216 डाउन समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर पैसेंजर, ट्रेन नम्बर 63273 अप/63274 डाउन बरौनी जंक्शन - मोकामा - बरौनी जंक्शन पैसेंजर, ट्रेन नम्बर 75239 अप बरौनी जंक्शन - समस्तीपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं 08 से 13 मई तक ट्रेन नम्बर 75240 डाउन समस्तीपुर - बरौनी जंक्शन पैसेंजर रद्द रहेगी। 07 मई, 10 मई, 14 मई को बरौनी जंक्शन से खुलने वाली 04023 अप बरौनी जंक्शन - दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 06 मई, 09 मई एवं 13 मई को दिल्ली से खुलने वाली 04024 डाउन दिल्ली - बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 07 मई को उधना से खुलने वाली 09027 अप उधना - बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 10 मई को बरौनी जंक्शन से खुलने वाली 02062 बरौनी जंक्शन - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 09 मई को लोकमान्य तिलक से खुलने वाली 01133 लोकमान्य तिलक - बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 08 मई एवं 11 मई को बरौनी जंक्शन - नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 07 मई एवं 10 मई को नई दिल्ली से खुलने वाली 04404 नई दिल्ली - बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 09 मई को बरौनी जंकशन से खुलने वाली 09028 बरौनी जंक्शन - उधना एक्सप्रेस, 11 मई को अगरतल्ला से खुलने वाली 01666 अगरतल्ला - हबीबगंज एक्सप्रेस ट्रेन, 08 मई को हबीबगंज से खुलने वाली 01665 हबीबगंज - अगरतल्ला एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.