ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बेगूसराय। मंगलवार की देर रात्रि बरौनी जंक्शन-बरौनी फ्लैग के बीच स्थित पोल संख्या 180/30-32 के समीप ड
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 05:17 PM (IST)
बेगूसराय। मंगलवार की देर रात्रि बरौनी जंक्शन-बरौनी फ्लैग के बीच स्थित पोल संख्या 180/30-32 के समीप डाउन लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक पुरुष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उक्त व्यक्ति का सर धर से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी जीआरपी ने शव को अपने कब्जे कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। बाद में घटना के संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें