सि¨लडर में लगी आग से चार घर समेत लाखों की संपत्ति राख
बछवाड़ा बेगूसराय : थाना क्षेत्र की दादुपुर पंचायत के भगवानपुर दियारा क्षेत्र वार्ड नंबर 8 में
बछवाड़ा बेगूसराय : थाना क्षेत्र की दादुपुर पंचायत के भगवानपुर दियारा क्षेत्र वार्ड नंबर 8 में शनिवार की सुबह खाना बनाने क्रम में सि¨लडर में लगी आग से चार घर बुरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह राजकुमार ठाकुर के घर के अंदर सि¨लडर पर खाना बन रहा था। खाना बनाने में सि¨लडर में आग लग गई। जिससे जोरदार आवाज के साथ राजकुमार ठाकुर के घर के अलावा पड़ोसी शिव शंकर ठाकुर, शंभू ठाकुर का घर पूर्ण रूप से जल गया। इस घटना से तीनों घरों में रखें अनाज, वर्तन, कपड़ें के अलावा अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। दूसरी घटना में वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार की रात ग्यारह बजे बिशुनी राय के फुस के घर में जलते ढिबरी के उलट जाने से आग लग गई। घटना के संबंध में मुखिया गीता शर्मा ने बताया कि इस अगलगी में चार घरों में लगी आग से लाखों की संपत्ति राख होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते मुखिया स्वयं अपने प्रतिनिधि राजेश शर्मा एवं समाजसेवी डॉ वीरेंद्र चौधरी, उमाशंकर राय, कन्हैया राय, विजय राय, महेश राय के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। मुखिया ने घटना की सूचना सीओ को देकर पीड़ितों को जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की है।