Move to Jagran APP

उधार में सब्जी नहीं दी तो मार दी गोली

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला के समीप शनिवार की रात सब्जी विक्रेता मो. अयूब को गोली मारकर घायल कर दिया। शनिवार को ही चकोर निवासी अशोक पासवान से उधार सब्जी नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:36 PM (IST)
उधार में सब्जी नहीं दी तो मार दी गोली
उधार में सब्जी नहीं दी तो मार दी गोली

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला के समीप शनिवार की रात सब्जी विक्रेता मो. अयूब को गोली मारकर घायल कर दिया। शनिवार को ही चकोर निवासी अशोक पासवान से उधार सब्जी नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था। घटना को तब अंजाम दिया गया जब वे दुकान बंद कर बसमतिया टोल खोरमपुर स्थित घर जा रहे थे। घायल का इलाज हेमरा स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

loksabha election banner

मटिहानी पुलिस के समक्ष दिए बयान में घायल सब्जी विक्रेता मो. अयूब ने कहा कि घर लौटने के दौरान पूर्व मुखिया सागर यादव के घर के समीप अशोक पासवान, अशोक यादव, ऋषि पासवान व रोहित पासवान चारों ने उन्हें घेर लिया और उन पर गोली चला दी। कंधे में गोली लगने के बाद वे खोरमपुर ढाला की तरफ भागने लगे। हल्ला सुनकर जुटी भीड़ ने उन्हें इलाज के लिए हेमरा स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को खोरमपुर तीनमुहानी के समीप गुप्ता लखमिनियां बांध पर आवागमन बाधित कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती, खोरमपुर मुखिया प्रतिनिधि रंजन सिंह समेत अन्य लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

पूर्व में हो चुकी है सब्जी विक्रेता की हत्या :

मटिहानी के खोरमपुर ढाला पर बीते 29 जून 2019 को मुफ्त में खीरा नहीं देने पर चकोर निवासी सब्जी विक्रेता गांगो महतो की गोली मार हत्या कर दी गई थी। आरोपित मटिहानी निवासी दीपांशु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गांगो महतो की हत्या के छह माह बाद बदमाशों ने मछली विक्रेता अजमेरी खातून को गोली मार दी। मछली विक्रेता को गोली मारे जाने के मामले में भी चकोर निवासी अशोक यादव को नामजद किया गया था, फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.