Move to Jagran APP

जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों की हुई सुनवाई

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर भूमि विवादों के निपटारे के लिए आयोजित जनता दरबार में संबंधित सीओ सीआइ व पुलिस ने दर्जनों मामलों की सुनवाई की और आपसी रजामंदी से सुलह कराने का प्रयास किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:49 PM (IST)
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों की हुई सुनवाई
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों की हुई सुनवाई

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर भूमि विवादों के निपटारे के लिए आयोजित जनता दरबार में संबंधित सीओ, सीआइ व पुलिस ने दर्जनों मामलों की सुनवाई की और आपसी रजामंदी से सुलह कराने का प्रयास किया है। बेगूसराय अंचल के मुफस्सिल , नगर व नीमा चांदपुर में आयोजित जनता दरबार में आपसी रजामंदी से जहां 14 मामलों का निष्पादन किया गया वहीं अन्य मामलों में दोनों पक्ष को नोटिस किया गया है।

prime article banner

उक्त जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी दीपक कुमार व अंचल निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना में 10 मामले पूर्व से लंबित थे जबकि शनिवार को 11 नए मामलों की सुनवाई हुई। अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, लाखो ओपीध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व सिघौल ओपीध्यक्ष दीपक कुमार की मौजूदगी में 10 मामलों का निष्पादन किया। वहीं 20 मामलों में दोनों पक्ष को नोटिस दिया गया है। नगर थाना में अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने पांच लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए चार मामलों का निष्पादन किया। शनिवार को नगर थाना में भूमि विवाद के एक मामले में भी नहीं आये। नीमा चांदपुरा थाना में आयोजित जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी कुंदन कुमार ने पांच पुराने व एक नए मामलों की सुनवाई की। दो मामलों का निष्पादन किया गया वहीं दो मामलों में अंचल निरीक्षक को नापी कराने का निर्देश दिया गया। बलिया में पांच मामले निष्पादित

बलिया। शनिवार को बलिया व डंडारी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में कुल 39 मामलों की सुनवाई करते हुए पांच मामलों का निष्पादन दोनों पक्ष की रजामंदी से किया गया। बलिया में पुराने 28 मामलों की सुनवाई अंचलाधिकारी चंदन कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष इम्तियाज झंकार ने किया। दो अन्य मामलों में दोनों पक्ष को नोटिस किया गया। डंडारी में पुराने आठ समेत एक नए मामलों की सुनवाई सीओ कुमार अभिषेक व थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने की। सभी मामलों में सुनवाई के बाद संचित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.