Move to Jagran APP

लगातार बढ़त बनाए रहे गिरिराज, चार लाख 19 हजार 660 मत से दर्ज की जीत

बेगूसराय। लोकसभा चुनाव को ले गुरुवार को मतगणना संपन्न हो गया। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के लिए बाजार समिति परिसर में संपन्न मतगणना में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह 04 लाख 19 हजार 660 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 10:02 PM (IST)
लगातार बढ़त बनाए रहे गिरिराज, चार लाख 19 हजार 660 मत से दर्ज की जीत
लगातार बढ़त बनाए रहे गिरिराज, चार लाख 19 हजार 660 मत से दर्ज की जीत

बेगूसराय। लोकसभा चुनाव को ले गुरुवार को मतगणना संपन्न हो गया। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के लिए बाजार समिति परिसर में संपन्न मतगणना में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह 04 लाख 19 हजार 660 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। देश के लिए हॉट सीट रहे बेगूसराय लोकसभा सीट पर मतगणना के प्रारंभ से लेकर अंत तक गिरिराज सिंह लगातार बढ़त बनाए रहे। उन्होंने पूरे राज्य में मधुबनी के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वामपंथी पार्टी के भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार लगातार दूसरे नंबर पर बने रहे। जबकि तीसरे नंबर पर महागठबंधन के राजद प्रत्याशी तनवीर हसन अपना स्थान बनाए रहे। गिनती के अलग-अलग चक्रों की बात करें, तो पहले चक्र में गिरिराज सिह को 8 हजार 913 वोट तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 7 हजार 297 मत मिले। बताया गया कि यह परिणाम पोस्टल, ई-बैलेट आदि का था। इसी तरह दूसरे राउंड में गिरिराज सिंह को 97 हजार 342 एवं कन्हैया कुमार को 42 हजार 287 मत, तीसरे राउंड में गिरिराज सिंह को 01 लाख 13 हजार 973 एवं कन्हैया कुमार को 54 हजार 951 मत, चौथे राउंड में गिरिराज सिंह को 01 लाख 28 हजार 937 तथा कन्हैया कुमार को 61 हजार 594, पांचवें राउंड में गिरिराज सिंह को 01 लाख 59 हजार 59 तथा कन्हैया कुमार को 77 हजार 563 मत, छठे राउंड में गिरिराज सिंह को 01 लाख 85 हजार 570 एवं कन्हैया कुमार को 90 हजार 228 मत, सातवें राउंड में गिरिराज सिंह को 02 लाख 20 हजार 898 एवं कन्हैया कुमार को 01 लाख 05 हजार 179 मत, आठवें राउंड में गिरिराज सिंह को 3 लाख 1 हजार 818 एवं कन्हैया कुमार को 1 लाख 9 हजार 24, नौवें राउंड में 3 लाख 93 हजार 556 एवं कन्हैया कुमार को 1 लाख 65 हजार 605 मत, दसवें राउंड में गिरिराज सिंह को 4 लाख 60 हजार 181 एवं कन्हैया कुमार को 1 लाख 89 हजार 760 मत, ग्यारवें राउंड में गिरिराज सिंह को 5 लाख 7 हजार 898 एवं कन्हैया कुमार को 2 लाख 1 हजार 357 मत मिले। फइनल गिनती में गिरिराज सिंह को कुल 06 लाख 87 हजार 577 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार को कुल 02 लाख 67 हजार 917 मत मिले।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.