गोलीबारी की घटना में 14 नामजद, 30 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
बेगूसराय। गढ़पुरा बाजार में रविवार को जमीन कब्जा किए जाने की नीयत से घर में घुसकर गोलीबारी करते हुए तोड़फोड़ करने वाले हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन कमलपुरा निवासी हनुमान यादव उनकी पत्नी किरण देवी पुत्र बबलू यादव सहित 14 लोगों पर नामजद सहित 30 अज्ञात के विरुद्ध गढ़पुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें किरण देवी सहित नौ महिला को गिरफ्तार किया गया।
बेगूसराय। गढ़पुरा बाजार में रविवार को जमीन कब्जा किए जाने की नीयत से घर में घुसकर गोलीबारी करते हुए तोड़फोड़ करने वाले हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन कमलपुरा निवासी हनुमान यादव, उनकी पत्नी किरण देवी, पुत्र बबलू यादव सहित 14 लोगों पर नामजद सहित 30 अज्ञात के विरुद्ध गढ़पुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें किरण देवी सहित नौ महिला को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपित किरण देवी, पति हनुमान यादव, नीलम देवी, पति सदानंद यादव, गीता देवी पति छब्बू यादव, सुनीता देवी, पति केशो यादव, मीना देवी पति राम विनय यादव, आशा देवी पति टोपाली यादव, सुधा देवी पति बसंत यादव, अमिता देवी पति भीमराज यादव, सुनीता देवी पति कमलेश यादव सभी हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन कमलपुरा के रहने वाले हैं। सभी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर रही कैंप
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बखरी ओम प्रकाश गुप्ता एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ने घटनास्थल पर घटना की शाम से ही मजिस्ट्रेट के रूप में गढ़पुरा अंचल के राजस्व कर्मचारी रामनरेश सिंह को पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त किया है, ताकि वहां किसी तरह का बवाल फिर नहीं हो।
अपराधियों के बल पर घर पर कब्जा करने वाले हनुमान यादव पीडब्ल्यूडी विभाग में कनीय अभियंता के पद पर रहकर बीते वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि नामजद आरोपितों के अलावा इस घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।