Move to Jagran APP

गंगा में कटाव से चार सौ घरों पर बढ़ा खतरा, लोगों में दहशत

बेगूसराय। तेघड़ा प्रखंड की रातगांव पंचायत के गंगा बाया नदी के पार बसे गांव भगवानपुर चक्की वार्ड संख्या 13 एवं विनलपुर में कटाव से यहां के लोगों में दहशत है। कटाव क्षेत्र में बचाव एवं रोकथाम के लिए सरकारी स्तर से जो भी प्रयास किए जा रहे हैं वह पर्याप्त नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:54 PM (IST)
गंगा में कटाव से चार सौ घरों पर बढ़ा खतरा, लोगों में दहशत
गंगा में कटाव से चार सौ घरों पर बढ़ा खतरा, लोगों में दहशत

बेगूसराय। तेघड़ा प्रखंड की रातगांव पंचायत के गंगा बाया नदी के पार बसे गांव भगवानपुर चक्की वार्ड संख्या 13 एवं विनलपुर में कटाव से यहां के लोगों में दहशत है। कटाव क्षेत्र में बचाव एवं रोकथाम के लिए सरकारी स्तर से जो भी प्रयास किए जा रहे हैं वह पर्याप्त नहीं है। फिलहाल सभी प्रयास बेअसर दिख रहा है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र एवं जानमाल की सुरक्षा दांव पर है। रविवार को तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कटाव क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कटाव रोधी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिस तेजी से कटाव जारी है, इसके लिए पुख्ता इंतजाम करना होगा। कटाव स्थल पर उपस्थित अधिवक्ता शशि भूषण भारद्वाज एवं किसान नेता दिनेश सिंह ने बताया कि गंगा कटाव भयावह रुख अख्तियार कर रहा है। इससे यहां की आम जनता दहशत में है। उन्होंने बताया कि भगवानपुर चक्की में कटाव स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मस्जिद एवं चार सौ लोगों का घर है, जिस पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। मौके पर एआइएसएफ के अंचल सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी, शाखा मंत्री शिव शंकर सिंह उर्फ सोपल, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र ठाकुर, उप मुखिया मोहम्मद इब्राइल, मंडो मियां, किशन भारद्वाज आदि मौजूद थे। सिमरिया राजेंद्र पुल से महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग

loksabha election banner

बीहट। सिमरिया राजेन्द्र पुल से रविवार को एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। राजेन्द्र पुल से गंगा नदी में महिला को छलांग लगाते गोताखोर ने देखा। इसके बाद गोताखोर अनिल कुमार, भरत कुमार, कृष्ण कुमार शत्रुघ्न कुमार, मनीष कुमार, तेतो कुमार, अमर कुमार, सुनील कुमार ने मोटर वोट एवं नदी में तैरकर डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह को दी गई। पुलिस महिला को बरौनी पीएचसी ले गये। जहां पर चिकित्सक ने बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। महिला अपना नाम रंजू देवी, घर मुसरीघरारी बता रहीं हैं। पुलिस ने बताया कि अब भी महिला सही पता नहीं बता रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.