Move to Jagran APP

डीएम ने लिया खोदावंदपुर मेघौल में धान खरीद का जायजा, प्रबंधक को दिए निर्देश

निर्धारित लक्ष्य के शत प्रतिशत एवं लक्ष्य से अधिक धान अधिप्राप्ति के मामले को ले डीएम अरविद कुमार वर्मा ने खुद भी शुक्रवार को दो पैक्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने खोदावंदपुर प्रखंड के खोदावंदपुर एवं मेघौल पैक्स का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 11:56 PM (IST)
डीएम ने लिया खोदावंदपुर  मेघौल में धान खरीद का जायजा, प्रबंधक को दिए निर्देश
डीएम ने लिया खोदावंदपुर मेघौल में धान खरीद का जायजा, प्रबंधक को दिए निर्देश

संवाद सूत्र, खोदावंदपुर (बेगूसराय) : निर्धारित लक्ष्य के शत प्रतिशत एवं लक्ष्य से अधिक धान अधिप्राप्ति के मामले को ले डीएम अरविद कुमार वर्मा ने खुद भी शुक्रवार को दो पैक्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने खोदावंदपुर प्रखंड के खोदावंदपुर एवं मेघौल पैक्स का जायजा लिया। साथ ही केंद्र पर धान की बिक्री करने वाले किसानों से मिलकर भौतिक सत्यापन भी किया। खोदावंदपुर पैक्स क्रय केंद्र पर उन्होंने धान क्रय से संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया। तदोपरांत पैक्स प्रबंधक राम विनय ठाकुर को धान का क्रय प्रतिदिन करने, प्रतिदिन स्टाक की उपलब्धता के साथ केंद्र पर वांछित अभिलेख हमेशा अपडेट रखने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र के साथ बोरे की समुचित व्यवस्था रखने को भी कहा। डीएम ने धान क्रय किए गए वास्तविक किसानों के सत्यापन के लिए किसानों के घर पहुंच कर भी भौतिक सत्यापन किया। खोदावंदपुर के किसान शशिभूषण महतो के घर पहुंच कर धान की खेती के बाबत जानकारी ली तथा उनसे धान उत्पादन और खोदावंदपुर पैक्स क्रय केंद्र में बेचे गए धान की जानकारी ली। इसके अलावा किसान सीताराम महतो, धर्मराज महतो, अमर कुमार, अनिल कुमार वर्मा से दूरभाष पर बात कर धान अधिप्राप्ति में हो रही समस्याओं के बाबत जानकारी ली। वहीं मेघौल पैक्स क्रय केंद्र का भी उन्होंने जांच पड़ताल किया एवं धान बिक्री करने वाले वास्तविक किसानों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही पैक्स प्रबंधक नीरज कुमार को धान क्रय और भुगतान के बाबत आवश्यक निर्देश दिया। धान क्रय केंद्र का जायजा लेने के दौरान क्रय केंद्र पर पहुंचे मनीष कुमार सिंह समेत अन्य किसानों से उन्होंने धान क्रय एवं भुगतान के बाबत जानकारी ली। जहां किसानों ने बताया कि धान बेचने के 24 घंटे में उन लोगों को बैंक द्वारा भुगतान मिल चुका है।

loksabha election banner

टीकाकरण केंद्र का भी किया निरीक्षण : धान अधिप्राप्ति केंद्रों का जायजा लेने के बाद डीएम ने मेघौल गांव में चल रहे कोरोना टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कोरोना का टीका लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ललन कुमार शर्मा , बीडीओ राघवेंद्र कुमार, सीओ अमरनाथ चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जगत रंजन, थानाध्यक्ष सुदिन राम, बीसीओ अजित शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा, मेघौल पैक्स अध्यक्ष कृष्ण नारायण सिंह, बरियारपुर पश्चिमी के पैक्स अध्यक्ष उमेश गुप्ता के अलावा दर्जनभर किसान व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.