Move to Jagran APP

मोदी के शासनकाल में खुशहाली नहीं अंधकार फैला है अतुल अंजान

बेगूसराय। भाकपा का 19वां जिला सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए भा

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 11:10 PM (IST)
मोदी के शासनकाल में खुशहाली नहीं अंधकार फैला है अतुल अंजान
मोदी के शासनकाल में खुशहाली नहीं अंधकार फैला है अतुल अंजान

बेगूसराय। भाकपा का 19वां जिला सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए भारी तंज कसा। उन्होंने कहा, पूंजीवाद की कोख से गैरबराबरी पैदा होती है। मोदी का 2014 में किए गए वादे सपने बनकर रह गए। ना तो गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये आए और न ही दो करोड़ युवकों को रोजगार मिला। उल्टे सेक्स, आतंक और अंधविश्वास का साम्राज्य कायम हो गया। देश में खुशहाली तो नहीं आई। लेकिन देश में अंधेरा जरूर फैल गया है। महिलाएं पेट की खातिर अपनी इज्जत बेचने के लिए लाचार है। उन्होंने कहा, आरएसएस कभी आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया। वह अंग्रेजों का पिट्ठू था। देश में पहली राजनीतिक हत्या आरएसएस के नाथूराम गोडसे ने गांधी की थी। कहा, हमारे प्रधानमंत्री बोलते भी खूब हैं लेकिन करते कुछ नहीं हैं। भाकपा शहीद की पार्टी है। बंदूक किसी इंसान को शांत कर सकती है, लेकिन प्रखर और प्रगतिशील विचार को कभी खामोश नहीं कर सकता है। यह हेलीकॉप्टर की सरकार है और हिटलर का फॉलोवर है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले पर चर्चा करते हुए नीरव मोदी को प्रधानमंत्री का नजदीकी करार दिया।

loksabha election banner

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने क्षेत्रीय भाषा में युवाओं से संवाद करते हुए कहा, मोदी की सरकार पहले साल गंगा मैया, दूसरे साल गाय माता, तीसरे साल भारत माता और अंतिम साल मोदी माता कहते हुए चली जाएगी। आज विषम परिस्थिति है। फासीवाद से मुकाबला के लिए सभी प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मंच पर आना होगा। बेगूसराय दिनकर और चंद्रशेखर की धरती है। यह जिला देश की अगुवाई का माद्दा रखता है। बेगूसराय की धरती से ही बदलाव और प्रतिरोध की सुगबुगाहट शुरू होती है। उन्होंने नारी समस्या पर विस्तार से चर्चा की। सभा की अध्यक्षता प्रो. मानेश्वर नाथ दत्त ने की। जबकि संचालन अनिल कुमार अंजान ने किया। इस अवसर पर इप्टा कलाकारों ने क्रांतिकारी गीतों से श्रोताओं को बांधे रखा। इस दौरान नेताओं ने भक्ति योग पुस्तकालय के भूमिदाता जमुना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभा स्थल का नाम कामरेड अर्जुन ¨सह नगर रखा गया। मौके पर भाकपा के जिला मंत्री गणेश ¨सह, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद ¨सह, पूर्व विधायक अवधेश राय, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, कमली महतो, जेएनयू के सुबोध मलाकार, भोला ¨सह, अभिलाष कुमार दत्त, परमानंद ¨सह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.