चार वर्षों के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं : रजनीश
- भगवानपुर (बेगूसराय) : हमें पं. दीनदयाल जी के
-
भगवानपुर (बेगूसराय) : हमें पं. दीनदयाल जी के जीवन से सीख लेना चाहिए। वे अपना संपूर्ण जीवन दलित, पिछड़े एवं समाज के पिछड़े वर्गों के लिए समर्पित किया था। उक्त बातें भाजपा पैक्स अध्यक्ष कार्तिक कुमार के आवासीय परिसर पर पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहीं। वे अपना संपूर्ण जीवन दलित, पिछड़े एवं समाज के पिछड़े वर्गों के लिए समर्पित किया। इसलिए पार्टी उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा, आपलोगों की जिम्मेदारी है कि सभी अपने-अपने बूथों के कार्यकर्ताओं को जुझारू बनाने के साथ-साथ, बूथ समिति के प्रत्येक बूथ पर संपर्क कर कोष उपलब्ध कराना, बूथ समिति का कारगर गठन करना, पार्टी के संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजना का जिक्र करते हुए कहा कि चार साल के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्वी मंडल के भाजपा अध्यक्ष मुकेश राय ने कहा, पार्टी हित में आपके द्वारा दिए गए विचारों को हम सभी साथी मिलकर जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। मौके पर मंडल महामंत्री प्रवीण शेखर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक ¨सह, राम कुमार, मेहदौली के पंचायत अध्यक्ष अमृत राज, निरंजन कुमार रंजन, अविनाश कुमार उर्फ डब्लू, सुधीर कुमार पाठक, युवा मोर्चा के मनीष कुमार, अजय चौधरी उर्फ बिट्टू, हेमंत कुमार, राजीव कुमार, सुधीर कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।