संसाधन रहने के बावजूद विद्यालय में पढ़ाई नदारद
बेगूसराय। सनहा उत्तर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बखड्डा में संसाधन के बावजूद प्रबंधन की कमजोरी के चलते गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो पा रही है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार एवं सचिव किरण देवी ने विद्यालय का निरीक्षण के बाद बीईओ को आवेदन देकर जांचोपरांत विद्यालय प्रधान पर कार्रवाई की मांग की है।
बेगूसराय। सनहा उत्तर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बखड्डा में संसाधन के बावजूद प्रबंधन की कमजोरी के चलते गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो पा रही है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार एवं सचिव किरण देवी ने विद्यालय का निरीक्षण के बाद बीईओ को आवेदन देकर जांचोपरांत विद्यालय प्रधान पर कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय की स्थिति : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बखड्डा में कुल 743 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार के अलावा चार स्नातक ग्रेड एवं 12 बेसिक ग्रेड शिक्षक-शिक्षिका प्रतिनियुक्त हैं। कक्षा संचालन के लिए पक्का कमरा, शौचालय एवं तीन चापाकल मौजूद हैं। विद्यालय चहारदीवारी से घिरा है। एमडीएम के लिए पक्की रसोई भी मौजूद है। विद्यालय के मूल भवन को रंग रोगन एवं अच्छे-अच्छे स्लोगन अंकित कर सजाया गया है। शैक्षणिक ²ष्टि से भी कई स्लोगन अंकित हैं।
विद्यालय की कुव्यवस्था की जानकारी अभिभावकों से मिलने पर विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सह पंचायत सदस्य धीरज कुमार एवं सचिव रूबी कुमारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने बीईओ को आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया एवं जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। नामांकित 743 छात्र-छात्राओं में मात्र 223 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित पाए गए। फिर भी एमडीएम में 10 किलो चावल, 750 ग्राम दाल, पांच किलो आलू, दो कद्दू सहित अन्य सामान खर्चे में दिखाया गया था। शौचालय में गंदगी थी। दो चापाकल खराब पड़े थे। छात्र-छात्राएं विद्यालय के कक्षा में नहीं होकर जहां-तहां घूमते देखे गए। विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह से असंतोषजनक पाया गया है। जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को सौंपा जाएगा।