Move to Jagran APP

राजनीतिक रूप से सक्रिय हो जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : सार्जन

बेगूसराय। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मंगलवार को नमक सत्याग्रह स्थल परिसर के समीप महेंद्र नाराय

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 11:18 PM (IST)
राजनीतिक रूप से सक्रिय हो जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : सार्जन
राजनीतिक रूप से सक्रिय हो जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : सार्जन

बेगूसराय। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मंगलवार को नमक सत्याग्रह स्थल परिसर के समीप महेंद्र नारायण ¨सह की अध्यक्षता मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार ¨सह सार्जन ने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता को राजनीतिक रूप से सक्रिय हो जाना है। जिस तरह से देश की आजादी के लिए कांग्रेस के जुझारू क्रांतिकारी नेता के रूप में सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाकर देश को आजादी दिलाई थी। उसी तरह से कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को सक्रिय रूप से पार्टी के संगठन को विस्तार करने एवं कार्यक्रमों को समय-समय पर पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला तक लोगों को एकजुटता प्रदान करने के लिए काम करना होगा। वहीं 31 को डॉ. श्रीकृष्ण ¨सह की पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाए जाने के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

loksabha election banner

मौके पर जिले से आए रामविलास ¨सह, लखन पासवान, बखरी से कमलेश कुमार कंचन, परमानंद राय, मो. मंजूर आलम के अलावा गढ़पुरा के थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप, रामचरित्र ¨सह, सुभाष यादव, धर्म नारायण झा, सतीश कुमार वीरू, विश्वनाथ पाठक आदि मौजूद थे। वहीं गायत्री प्रज्ञा पीठ गढ़पुरा के परिसर में भी नेताजी की जयंती मनाई गई। मौके पर सुशील कुमार ¨सघानिया, मथुरा सहनी, ऋतुराज कुमार, जय जय राम यादव, रामबालक पासवान, गणपति चौरसिया, गो¨वद कुमार, कमल किशोर, मनोज साह, त्रिवेणी पासवान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.