मीडिया कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष
वीरपुर (बेगूसराय) : वीरपुर प्रखंड के गारा निवासी आलोक आनंद को भारतीय छात्र संगठन में बेहतर संगठना
वीरपुर (बेगूसराय) : वीरपुर प्रखंड के गारा निवासी आलोक आनंद को भारतीय छात्र संगठन में बेहतर संगठनात्मक कार्य करने के लिए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ का आगामी चुनाव को लेकर बिहार प्रदेश छात्र संगठन का मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया है। जिससे प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आलोक आनंद को इस पद की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के जिला अध्यक्ष ¨टकू जी, जिला उपाध्यक्ष राहुल परमार, पूर्व जिला महासचिव जसीम, जिला महासचिव मो. रियाज, जिला सचिव ओम, फैयाज, चंदन, अंकुश, प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह आदि ने आलोक आनंद को इस पद पर चुने जाने के लिए बधाई दी है। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष चुनु कुमार ¨सह ने दी है। उन्होंने बताया कि आलोक आनंद के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय छात्र संगठन और मजबूत होगी।