Move to Jagran APP

पूनम अमारी, गजेंद्र शाहपुर, विजय मालपुर व पवन सिहमा के मुखिया

(बेगूसराय) : पंचायत प्रतिनिधियों के विभिन्न पदों के लिए प्रखंड मुख्यालय में जारी मतगणना में शुक्र

By Edited By: Published: Fri, 03 Jun 2016 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2016 08:31 PM (IST)
पूनम अमारी, गजेंद्र शाहपुर, विजय मालपुर व पवन सिहमा के मुखिया

(बेगूसराय) : पंचायत प्रतिनिधियों के विभिन्न पदों के लिए प्रखंड मुख्यालय में जारी मतगणना में शुक्रवार को प्रखंड की चार पंचायतों के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित परिणाम के अनुसार मालपुर पंचायत से मनीषा कुमारी ने 2510 मत एवं अंजुला कुमारी ने 1807 मत प्राप्त किए। इस प्रकार मनीषा देवी 703 मतों से विजय घोषित की गईं। सरपंच पद के लिए राम विनोद राम ने 1361 मत लाकर रामबहादुर पासवान को 185 मतों से पराजित किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद क्षेत्र संख्या तीन के लिए उषा देवी ने 1292 मत लाकर निर्मला देवी को 50 मतों से पराजित किया। घोषित परिणाम के अनुसार शाहपुर पंचायत में मुखिया पद हेतु गजेंद्र चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शबाना बेगम को 175 मतों से पराजित किया। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र संख्या आठ शाहपुर से फुलेन्द्र चौधरी फूलो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल दास को 201 मतों से पराजित किया। सरपंच पद हेतु विजय महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. मिसवाउद्दीन को पराजित कर सफलता हासिल की। सिहमा पंचायत में मुखिया पद हेतु पवन कुमार शाह ने 1183 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामप्रीत ठाकुर को 547 मतों से पराजित कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया। वहीं सरपंच पद के लिए दिलीप चौरसिया ने 1495 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी रामनरेश महतो को 90 मतों से पराजित किया। इसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद क्षेत्र संख्या चार हेतु अनुराधा देवी ने 979 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सविता देवी को 208 मतों से पराजित किया। इसी क्रम में अमारी पंचायत के मुखिया पद हेतु पूनम शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंगूरी देवी को पराजित किया। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र संख्या पांच से रंजीत महतो एवं सात से डॉक्टर उमेश प्रसाद महतो ने विजय प्राप्त किया। समाचार प्रेषण तक जिला परिषद प्रत्याशी गंगा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 3400 मतों से विजयी बढ़त बनाए हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.