नहीं रहे राजनीति के सुचिता प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा
बेगूसराय : राजनीति के सुचिता पूर्व विधायक प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा हमारे बीच नहीं रहे। मंगलव
बेगूसराय : राजनीति के सुचिता पूर्व विधायक प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार की शाम उनका निधन पटना स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। उनके निधन से राजनीति को गहरा झटका लगा है।
दस वर्षों तक रहे विधायक : प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा दस वर्षों तक मटिहानी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। तब वे कांग्रेस से जुड़े हुए थे। कई वर्षों तक उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की कुर्सी को भी सुशोभित किया तथा अपने कार्यकाल में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते रहे। बाद के दिनों में उन्होंने जदयू की कमान संभाली तथा करीब पांच-छह वर्षों तक जदयू जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते रहे।
दिखावा से हमेशा दूर रहे : प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा को कभी भी तामझाम पसंद नहीं आया। वे हमेशा इससे दूर रहे। यहां तक कि दस वर्षों तक विधायक रहते हुए भी गार्ड बॉडीगार्ड आदि का दुरुपयोग नहीं किया। उनको जानने वाले बताते हैं कि सरकारी प्रोटोकॉल के तहत वे बॉडीगार्ड स्वीकार तो करते थे परंतु विशेष जगहों को छोड़ अन्यत्र कहीं भी बॉडीगार्ड को साथ नहीं ले जाते थे।
लोगों के सुख-दुख में होते थे शामिल : विधायक रहने व नहीं रहने पर भी उन्होंने आम लोगों से हमेशा जुड़े रहने का कार्य किया। लोगों के सुख-दुख में वे हमेशा शामिल होते थे। उनको नजदीक से जानने वाले कहते हैं कि गरीब हो अमीर, किसी भी जगह से उन्हें यदि कोई निमंत्रण मिलता था, तो वे खुद वहां तक पहुंचने का प्रयास करते थे।
नहीं रहा कोई राजनीतिक दुश्मन : प्रमोद बाबू के नाम से पुकारे व जाने जाने वाले पूर्व विधायक का कोई राजनीतिक दुश्मन नहीं रहा। उन्होंने हमेशा राजनीति में सादगी पसंद की।
भरा-पूरा परिवार छोड़ गए प्रमोद बाबू : करीब 72 वसंत देख चुके पूर्व विधायक प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र, पोते और पोतियां हैं।
शोक संवेदना व्यक्त किया : उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। संवेदना व्यक्त करने वालों में विधान पार्षद रजनीश कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार ¨सह सार्जन, कांग्रेसी नेता राम विलास ¨सह, रामचंद्र ¨सह, फुलेना ¨सह, सुशील कुमार मिश्रा, सुरेश चौहान, माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, भाजपा नेता सर्वेश कुमार, अखिलेश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, भोलाकांत झा, अरुण महतो, गुंजन कुमार, नरेंद्र कुमार ¨सह उर्फ धन्कू, अर¨वद पटेल, पंकज ¨सह, चंद्रशेखर वर्मा, विकास कुशवाहा, भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान, पैगाम-ए अमन कमेटी के अध्यक्ष मो. अहसन, रजनीकांत पाठक, दिलीप सिन्हा, नीरज कुमार शिक्षाविद् अशोक कुमार ¨सह अमर, शिक्षाविद् सुरेश राय, सहित अन्य ने भी उनके निधन की सूचना पर संवेदना व्यक्त किया है। इन नेताओं ने उनके निधन को सुचिता की राजनीति को गहरा झटका बताया।