महंगाई को लेकर श्रमिक आंदोलन करने को विवश : अंजनी
बेगूसराय : सीटू से संबंध बिहार राज्य आपदा सुरक्षा प्रेरक महासंघ सहित अन्य कामगार यूनियनों
बेगूसराय : सीटू से संबंध बिहार राज्य आपदा सुरक्षा प्रेरक महासंघ सहित अन्य कामगार यूनियनों ने शुक्रवार को श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष चेतावनी धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता राजेश कुमार ¨सह एवं संचालन उदय कुमार ¨सह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव अंजनी कुमार ¨सह ने कहा कि आज पूरे देश के श्रमिक आंदोलित हैं। देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार के प्रत्येक वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का सपना ध्वस्त हो गया है। आज कारपोरेट कंपनियां, एनजीओ व अन्य ठेका कंपनियां मजदूरों, कामगारों व युवाओं के पारिश्रमिक को लूटकर तरक्की कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य के नीतीश कुमार के शासन में न्यूनतम मजदूरी कानून का उल्लंघन हो रहा है। इसके विरोध में 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 2 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने 9 अगस्त एवं 2 सितंबर के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील भी यूनियन के लोगों से की। धरना स्थल पर सौर उर्जा चालित लघु पेयजलापूर्ति योजना कामगार यूनियन एवं भारतीय मोबाइल टावर कामगार यूनियन सहित अन्य श्रमिक यूनियन के लोग भी मौजूद थे। यूनियन के लोगों द्वारा श्रम कानून व न्यूनतम मजदूरी कानून के उल्लंघन पर रोक लगाने, ईएसआई कार्ड निर्गत करवाने, भविष्य निधि व मेडिक्लेम की गारंटी करने आदि की मांग किया जा रहा था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना के दौरान टूलिप को छोड़ अन्य कंपनियों व विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं हुए। जिसके कारण धरनार्थियों ने आक्रोश भी जताया। बाद में सीटू के राज्य सचिव एसआर राय एवं अंजनी कुमार ¨सह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल श्रम अधीक्षक से वार्ता कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।