श्रद्धापूर्वक मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती
बेगूसराय। लौह महिला के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती गुरुवार को जिलेभर
बेगूसराय। लौह महिला के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धापूर्वक मनायी गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोहियानगर स्थित कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी की जयंती समारोह जिलाध्यक्ष अर्जुन ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समारोह में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने वर्तमान समय में उनकी जैसी साहसी नेत्री की अवश्यकता बताई। सभा में उपस्थित कांग्रेसियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर जगन्नाथ राय, रामस्वरूप पासवान, अमित यादव, अनुपम कुमार अन्नू, रीता ¨सह, मिथलेश कुमार झा,
रामप्रकाश ¨सह, मो. अब्दुल कुद्दूस, बंटी कुमार, सच्चिदानंद ¨सह, रामानंद ¨सह, शिव कुमार, नाथो साव, शशिभूषण ¨सह, सावर कुमार, डा. कन्हैया, धनंजय, निरंजन गांधी, रविन्द्र प्रसाद ¨सह, ललन कुमार, कमलकिशोर पोद्दार, शांति देवी, मो. हसन, ललिता देवी आदि मौजूद थे। गांधी आश्रम बेगूसराय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती अभय कुमार ¨सह सार्जन की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। सार्जन ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंदिरा जी को आयरन लेडी की संज्ञा दी गई है। उन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए जो कुर्बानी दी है देश कभी उसे भुला नहीं सकता है। समारोह में उपस्थित कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि रामविलास ¨सह, लखन पासवान, बाल्मिकी ¨सह, प्रमोद कुमार, सुखदेव साह, रामनरेश राय, सतीश कुमार वीरू, महेश ¨सह, अरुण कुमार यादव, रामचन्द्र ¨सह, सुबोध कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र साह आदि मौजूद थे। शहीद सुखदेव ¨सह समन्वय समिति द्वारा सर्वोदय नगर मोहल्ले में लौह महिला इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के सचिव सह शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार ¨सह ने की। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुरलीधर मुरारी ने कहा कि उनका जन्म आज ही के दिन इलाहाबाद के आनन्द भवन में हुआ था। उन्होंने स्वीट्जलैंड के बाद अपनी शिक्षा शांति निकेतन में पूरी की। वे पहली बार 24 जनवरी 1966 को भारत की प्रधानमंत्री बनी और लम्बे समय तक शासन किया। चमथा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार अमर ने कहा कि इंदिरा जी राजनीति ²ढ़ता और प्रतिभा के लिए विश्वराजनीति में जानी जाती हैं। उनके कार्यकाल में कांग्रेस का आधार बहुत ही ठोस हुआ। जीडी के कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो. आनंद वर्द्धन ने कहा कि 1967 के आम चुनाव के बाद 1969 में राजा-महाराजाओं का प्रिवीपर्स खत्म कर और बैंकों को राष्ट्रीयकृत कर जिस साहस का परिचय दिया वह सदैव याद की जाएगी। अध्यक्षता करते हुए अमरेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि 1971 के मध्यवधि चुनाव में उन्हें अपार सफलता मिली। खेत क्रांति और हरित क्रांति कर देश को आत्मनिर्भर बनाया और भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण साहस का परिचय दिया और देश का मान बढ़ाया। मौके पर अनिकेत कुमार, खुशी कुमारी, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।