Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही है हरसंभव मदद : महापौर

बेगूसराय : गंगा नदी के जलस्तर में हुए अप्रत्याशित वृद्धि से जहां जिले की आधी से अधिक आबादी बाढ

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:13 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही है हरसंभव मदद : महापौर

बेगूसराय : गंगा नदी के जलस्तर में हुए अप्रत्याशित वृद्धि से जहां जिले की आधी से अधिक आबादी बाढ़ प्रभावित है। वहीं नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या चार, पांच छह, 17 एवं 18 की करीब 40 हजार से अधिक आबादी बाढ प्रभावित है। निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद ¨सह ने बताया कि निगम की ओर से बाढ प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 70 ¨क्वटल चुरा, 20 ¨क्वटल चीनी, माचिस, मोमबत्ती व तीन हजार से अधिक पन्नी वाला तिरपाल वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा, कैलाशपुर गांव के लिए तथा एक कमरुद्दीनपुर गांव के लिए दो नाव दिया गया है। साथ ही पंद्रह रबड़ ट्यूब दिया गया है। बाढ़ प्रभावित निगम क्षेत्र में जगह-जगह लाइ¨टग की व्यवस्था की गई है। महापौर ने कहा, निगम की ओर से चार-पांच बड़ा पानी टंकी घूम घूम कर लोगों को पानी उपलब्ध करवा रहा है। निगम की ओर से डुमरी चौक के समीप बाढ़ पीड़ितों के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। उसी जगह स्वच्छ जल के लिए स्टॉल लगाया गया है। वार्ड संख्या 20 की पार्षद ईश्वरी देवी तथा वार्ड 14 की पार्षद रूबी देवी ने तीन-तीन हजार फूड पैकेटों का वितरण कराया। वहीं वार्ड आठ की पार्षद संजना देवी द्वारा उलाव चौक पर बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर चलाया जा रहा है।

loksabha election banner

महापौर ने कहा, बाढ़ प्रभावित निगम क्षेत्र में प्रत्येक दिन छह में आठ घंटे समय व्यतीत कर रहे हैं। निगम उपमहापौर राजीव कुमार आयुक्त हेमंतनाथ देव के अलावा निगम के पचास से अधिक कर्मचारी प्रत्येक दिन बाढ़ पीड़ितां की सेवा में लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.