पूर्व मुखिया के निधन पर शोक की लहर
बेगूसराय। अनुमंडल क्षेत्र में गांधीवादी नेता के रूप में पहचान रखने वाले गंगरहो निवासी पूर्व मुखिय
बेगूसराय। अनुमंडल क्षेत्र में गांधीवादी नेता के रूप में पहचान रखने वाले गंगरहो निवासी पूर्व मुखिया प्रभू नारायण ¨सह उर्फ प्रभू बाबू का निधन बुधवार को हो गया। प्रभू बाबू की गिनती इलाके के सबसे बुजुर्ग लोगों में थी। वे हाल के दिनों में बीमार चल रहे थे। उनका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके पुत्र पूर्व मुखिया व जिला परिषद के पूर्व सदस्य जवाहर ¨सह, उनकी पुत्र वधु व मोहनपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया रेणुका देवी ने बताया कि प्रभू बाबू ने दिन के दस बजे अंतिम सांस ली।
इधर उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। माकपा जिला सचिव मंडल के सदस्य रवींद्र ¨सह, संजीव कुमार ¨सह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार राय, रामशरण राय, कांग्रेस के ओवैस खान, हितो सदा, श्याम सुंदर सदा, नंदन चौधरी आदि ने प्रभु बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, वे आजीवन कांग्रेस के कर्मठ नेता रहे।