धर्म विज्ञान से ही सभी जीवों का कल्याण : सुरेंद्र विवेक
ज्ञान की ज्योति मन में जलाने से मानव में सदभाव, समृद्धि एवं शांति का समावेश होता है।
बेगूसराय। ज्ञान की ज्योति मन में जलाने से मानव में सदभाव, समृद्धि एवं शांति का समावेश होता है। उक्त बातें सोमवार को संदलपुर पंचायत के रसलपुर-बहलोरिया गांव में आयोजित काली पूजनोत्सव के दौरान मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बलिया-साहेबपुर कमाल विकास मंच के संयोजक सुरेंद्र विवेक ने कहीं। उन्होंने कहा कि धर्म विज्ञान से ही विश्व के सभी जीवों का कल्याण हो सकता है। धर्म की सभी मान्यताएं, परंपराएं आधुनिक विज्ञान पर आधारित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र यादव ने कहा,कि मेला एवं कला से ही आपसी मेल एवं सदभाव का संचार संभव है। कार्यक्रम को मेला समिति के अध्यक्ष श्यामदेव यादव, नरेश साह, मनोज कुमार, रणवीर यादव, ध्रुव कुमार यादव आदि ने संबोधित किया।