Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही सहायता : परवीन अमानुल्लाह

बेगूसराय : जिले की लगभग आधी आबादी बाढ़ की विभीषिका को झेल रही है। इस विभीषिका में जिला

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 05:08 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही सहायता : परवीन अमानुल्लाह

बेगूसराय : जिले की लगभग आधी आबादी बाढ़ की विभीषिका को झेल रही है। इस विभीषिका में जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को उचित सुविधा मुहैया कराने में लगातार विफल साबित हो रहा है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी की नेता सह पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने बुधवार को कचहरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि जिले के 7 प्रखंड व नगर निगम का क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों को उचित सहायता नहीं मिल रही है। नतीजतन वे नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने नाव की व्यवस्था नहीं की है। इसके कारण लोग बाढ़ के पानी में जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उचित समय पर लोगों को रिलीफ की राशि उनके एकांउट में भेजी जाए। इसमें बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाई जाए। इससे लोगों का नाम सूची में नहीं छूटेगा। उन्होंने जिला प्रशासन पशुपालकों के बीच पशुचारे का भी प्रबंध करे। इससे पशुपालकों को आसानी होगी। मौके पर आप नेता जितेन्द्र राय, बब्लू कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.