बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम मजदूरों की हड़ताल
(बेगूसराय) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में कार्यरत 22 मजदूरों
(बेगूसराय) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में कार्यरत 22 मजदूरों ने गुरुवार से ही मजदूरी नहीं तो काम नहीं की मांग के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के दौरान सभी मजदूर गोदाम परिसर में धरना एवं प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन कर रहे मजदूर रामाशीष यादव, शमरेश चौरसिया, अवध राम, सर्वेश्वर यादव, गणेश राम, संजीत यादव सहित दर्जनों मजदूरों ने बताया कि उन्हें ़फरवरी 2016 से ही मजदूरी नहीं दी जा रही है। चार माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण उन्हें व परिवार को भुखमरी की नौबत से गुजरना पड़ रहा है। अब दुकानदार भी उधार देने से किनारा करने लगे हैं। बच्चे की पढ़ाई, चिकित्सा व अन्य जरुरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने कहा कि जब तक हमें मजदूरी नहीं दी जाएगी हड़ताल जारी रहेगी। मजदूरों द्वारा मजदूरी के अलावा कई अन्य मांगे भी की जा रही है।