मंदिर पर गिरा बरगद का पेड़
बेगूसराय : लोहियानगर सहायक थाना क्षेत्र के पनहांस स्थित बाबा बेनीगीर दुर्गा स्थान के पास लगे वषो
By Edited By: Published: Wed, 12 Oct 2016 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 07:22 PM (IST)
बेगूसराय : लोहियानगर सहायक थाना क्षेत्र के पनहांस स्थित बाबा बेनीगीर दुर्गा स्थान के पास लगे वर्षों पुराने बरगद का पेड़ बुधवार को गिर गया। इससे आस-पास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। पनहांस दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शिवेन्द्र ¨सह ने बताया कि यह पेड़ वर्षों पुराना है। एकाएक पेड़ हिलने लगा। इससे आंशिक रूप से मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ के हिलने के बाद आम लोगों व आसपास के लोगों को सचेत कर दिया गया था। इस कारण पेड़ गिरने के कारण एक भी व्यक्ति न तो चोटिल हुए न ही किसी भी व्यक्ति की आर्थिक क्षति हुई। ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को हटाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें