Move to Jagran APP

दरियापुर गोलीकांड में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मटिहानी (बेगूसराय) नयागांव थाना में दरियापुर में मनचलों द्वारा छेड़खानी के विरोध में हुए मारपीट व गोलीबारी मामले में दोनों पक्ष ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 11:18 PM (IST)
दरियापुर गोलीकांड में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
दरियापुर गोलीकांड में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मटिहानी (बेगूसराय) : नयागांव थाना में दरियापुर में मनचलों द्वारा छेड़खानी के विरोध में हुए मारपीट व गोलीबारी मामले में दोनों पक्ष ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायलों के बयान पर गोरगामा व सोनापुर के 11 युवकों को नामजद आरोपित बनाया गया है। वहीं गोरगामा निवासी मोहित कुमार ने दरियापुर ढाला स्थित चार दुकानों में तोड़फोड़ व लूट का आरोप लगाते हुए दरियापुर के 23 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गोलीबारी मामले में नामजद आरोपित गोरगामा निवासी राजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से घटना के कारणों व उसके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

क्या है मामला :

शनिवार की शाम दरियारपुर ढाला के समीप गोरगामा व सोनापुर के मनचलों द्वारा छेड़खानी किए जाने व फब्तियां कसे जाने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद दो गांव के बीच तनाव को देखते हुए आपसी रजामंदी से सुलह करा दिया गया था, लेकिन रविवार की सुबह मनचलों ने दरियापुर गांव पहुंच अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में दरियापुर निवासी जगदीश पासवान के पुत्र रंजन कुमार व उचित राय के पुत्र अर्जुन राय घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने दोनों को बयान दर्ज किया है। इधर दूसरे पक्ष के गोरगामा निवासी मोहित कुमार ने दरियापुर ढाला स्थित चार दुकानों में तोड़फोड़ व लूट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोलीबारी के बाद आक्रोशित दरियापुर के ग्रामीणों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ किया गया था। नयागांव थानाध्यक्ष माधव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.