Move to Jagran APP

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : रजनीश

बेगूसराय। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्त

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:21 PM (IST)
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : रजनीश
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : रजनीश

बेगूसराय। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वे शुक्रवार को हर्ष गार्डेन में आयोजित पार्टी के वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए सभी पार्टियां एक हो रही है। लेकिन, देश की जनता को भाजपा पर भरोसा है। कहा, कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है और भाजपा 2019 के लोक सभा चुनाव में अपार बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएगी।

loksabha election banner

इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन पार्टी नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया और बिहार भाजपा के दधिचि कैलाशपति मिश्र, सांसद डॉ. भोला ¨सह व पार्टी के दिवंगत नेता मंत्री रहे अनंत कुमार के तैल चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेता सर्वेश कुमार ने कहा कि कैलाश पति मिश्र और अनंत कुमार जहां पार्टी की रीढ़ थे। वहीं सांसद डॉ. भोला बाबू बेगूसराय की आवाज थे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी द्वारा जिले के 150 पुराने और पार्टी के प्रति समर्पण का भाव रख कार्य करने वाले पुराने साथियों को बारी-बारी से मंच पर बुला कर सम्मानित किया गया। सम्मान के रुप में कार्यकर्ताओं को चादर व फूल-माला दिया गया। अपने संबोधन में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय ¨सह, पूर्व मंत्री अशोक महतो, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता, ललन कुंवर, रामलखन ¨सह, मिथिलेश ¨सह, महेश्वर ¨सह, जयराम दास, डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने अपने संबोधन में पार्टी को सांगठनिक दृष्टि से मजबूत करने पर बल दिया। मौके पर पार्टी नेता राजेश अम्बष्ट, सुनील कुमार मुन्ना, निरंजन ¨सह, राजकुमार तांती, बंटू पोद्दार, राजेश सोनी आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष संजय ¨सह और संचालन कृष्ण मोहन पप्पू ने किया। इनसेट

पार्टी में अपेक्षा पालने वालों की भरमार

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : आज भले ही भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी बन चुकी है। लेकिन पार्टी के कामकाज में क्षरण हुआ है। उक्त बातें पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलखन ¨सह ने शुक्रवार को हर्ष गार्डन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोलते हुए कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की पार्टी नेताओं के कार्य प्रणाली और व्यवहार में पुराने समय की अपेक्षा बदलाव आया है। कहा, पहले के नेता पार्टी को कुछ देने की सोच रखते थे। परंतु आज देने वालों की कमी है। हर किसी में लेने की अपेक्षा अधिक है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता तो पास है, लेकिन संगठन की कार्य पद्धति ठीक नहीं है। कहा, केन्द्र ने विकास की गंगा बहा रखी है। परंतु नेताओं के कार्य पद्धति से आम लोग खुश नहीं हैं। पार्टी में अपेक्षा पालने वालों की भरमार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.