Move to Jagran APP

बरौनी ग्रामीण पश्चिम मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के गंगाप्रसाद तरूण पुस्तकालय मे

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Feb 2018 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 03 Feb 2018 04:34 PM (IST)
बरौनी ग्रामीण पश्चिम मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक
बरौनी ग्रामीण पश्चिम मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के गंगाप्रसाद तरूण पुस्तकालय में बरौनी ग्रामीण पश्चिम मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ¨सह ने विगत दिनों शक्ति केंद्र प्रभारी की जिला बैठक में लिए गए निर्णय, सुचारु बूथ संचालन एवं आम बजट 2018 पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट किसानों, गरीबों एवं आम मजदूरों के लिए सबसे स्वर्णिम बजट है। तत्पश्चात मंडल मंच मोर्चा का भी गठन किया गया। जिसमें पिपरा देवस पंचायत के उप मुखिया प्रवीण कुमार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष,प्रियंक कुमार ¨सह को किसान मोर्चा, मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के उप मुखिया राजा कुमार को अनुसूचित मोर्चा, मोहम्मद आजाद को अल्पसंख्यक मोर्चा, विरेन्दर शर्मा को पिछड़ा मोर्चा, ¨पकी देवी को महिला मोर्चा, झूनझून ¨सह उर्फ नितीन को सहकारिता मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिला मंत्री विकास कुमार, रौनक कुमार ¨सह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह् सांसद प्रतिनिधि फुलेना ¨सह,वरिष्ठ महिला नेत्री आभा ¨सह,जिला कार्यसमिति सदस्य रामाशीष ¨सह,मंडल महामंत्री अमरदीप सुमन,श्याम झा, उमाशंकर ¨सह, कौशल कुमार, प्रदीप पटेल, संजीव कुमार, बब्लू ¨सह, अमरदीप कुमार, किशन कुमार, विश्वदीप कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.