देश में संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है: विधायक
बेगूसराय। मुल्क की हिफाजत की जिम्मेदारी हिन्दू और मुसलमान दोनों की है। मुगल के अंतिम बादशाह बहादुर श
बेगूसराय। मुल्क की हिफाजत की जिम्मेदारी हिन्दू और मुसलमान दोनों की है। मुगल के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर ने अपने दोनों बेटों की कुर्बानी के बावजूद भी अंग्रेजों के खिलाफ बोलना बंद नहीं किया। उनकी दिली हसरत मुल्क के सरजमीं पर दफन होने का था। परंतु, फिरंगियों ने रंगून में उनको दफन कर उनके खिलाफ अमानवीय कृत्य किया। मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब को गंभीर हालत में गुजरना पड़ रहा है। उक्त बातें बखरी विधायक उपेंद्र पासवान प्रखंड के रजाकपुर में सोमवार की रात्रि एक दिवसीय अल्पसंख्यक समुदाय के बेदारी कांफ्रेंस में उपस्थित जनसमूह को कहीं।
उन्होंने कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करके मनुवादी व्यवस्था कायम करने के लिए आरएसएस के बताये रास्ते पर चल रही है। देश के महापुरुषों की त्याग और बलिदान को मुट्ठी भर आदमी द्वारा खत्म किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ कर गोडसे की मूर्ति स्थापित की जा रही है। कांफ्रेंस में लोजपा नेता आजाद सहनी, राजद नेता रामविनोद यादव, बाल्मीकि महतो, जनार्दन यादव, सुरेश प्रसाद यादव, अब्दुल कुद्दुस, मो. इकबाल, घनश्याम ¨सह, उप प्रमुख अर¨वद ¨सह, मुन्ना ¨सह, पूर्व मुखिया गणेश महतो, गयानंद पासवान, नंदकिशोर पासवान आदि मौजूद थे।