बाइक एवं ट्रैक्टर की टक्कर में महिला की मौत
खरहट गांव के समीप शुक्रवार सुबह बाइक सवार महिला बलिया नगर पंचायत वार्ड 10 निवासी मंटुन साह की पत्नी
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 04:45 PM (IST)
खरहट गांव के समीप शुक्रवार सुबह बाइक सवार महिला बलिया नगर पंचायत वार्ड 10 निवासी मंटुन साह की पत्नी वीणा देवी की मौत बाइक एवं ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में मौके पर ही हो गई। बताया जाता है कि महिला गंगा स्नान कर मुंगेर घाट से घर बलिया बाइक पर सवार हो जा रही थी। इसी बीच खरहट गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से नीचे गिर गई और ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर को कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहुंची साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बेगूसराय भेजा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें