गोलीबारी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष समेत दो जख्मी
थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन चौक से पश्चिम सोमवार की रात्रि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने जदयू प्रख
थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन चौक से पश्चिम सोमवार की रात्रि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष के डेरा पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें एक गोली जदयू प्रखंड अध्यक्ष दयानंद ¨सह के पैर में लगी है। जबकि दूसरी गोली उनके मित्र के जांघ में लगी है। दोनों घायलों को इलाज के बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जख्मी प्रखंड अध्यक्ष ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह आम दिनों की तरह वे अपने मित्र पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र के मरांची ताजपुर निवासी रामवृक्ष ¨सह के 38 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के साथ बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचा और अंधाधुंध फाय¨रग करने लगा। भागने के क्रम में एक गोली उसके पैर में और दूसरी गोली रंजीत के जांघ में लगी है। दीवार फांद कर वह दूसरी तरफ जब लोगों की भीड़ में पहुंचा तब उसकी जान बच सकी। इधर, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घायल गिट्टी-बालू के कारोबारी भी हैं। पुलिस ने फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी तक अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। घायल प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि बीते रोज उनकी पत्नी तीर्थ यात्रा पर गई हैं, और आज उनके साथ यह घटना घटी है। घर में परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद हैं, उनकी जान को भी खतरा है। इस लिए पुलिस से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गुहार लगाई गई है।