आंधी से घर ध्वस्त, दो घायल
तेज आंधी व बारिश से दो घर ध्वस्त हो गए। इसमें दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत वार्ड
तेज आंधी व बारिश से दो घर ध्वस्त हो गए। इसमें दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत वार्ड संख्या छह में शनिवार की दोपहर आंधी व बारिश की चपेट में आकर दिनेश साहनी व विनोद चौधरी का घर गिर गया। जिसमें देवेश कुमार एवं रामानंद राय दबकर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर वार्ड सदस्य चंद्रजीत शर्मा समेत ग्रामीण मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर पास के निजी क्लीनिक में दाखिल कराया है। सभी घायल का प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए बछवाड़ा भेजा गया है। वहीं मंसूरचक प्रखंड में आई आंधी-तूफान से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। समसा चौक पर बिजली का पोल झुकने से तार टूट कर गिर गया, वही कई पेड़ उखड़ गए। मध्यविद्यालय समसा परिसर में चल रहे श्रीमद भागवत कथा व रामकथा और विश्वजन गौ कल्याणार्थ नौ दिवसीय महायज्ञ का पंडाल भी गिर गया।