ट्रक से टकराई ऑटो, दो महिलाओं की मौत
बेगूसराय। बीते रविवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा स्थित एसएच 55 पर श्रद्धालुओं से भरी ऑटो व ट्रक में हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन ऑटो सवार घायल हो गए। ऑटो पर सवार श्रद्धालु सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित बरियाही से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
बेगूसराय। बीते रविवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा स्थित एसएच 55 पर श्रद्धालुओं से भरी ऑटो व ट्रक में हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन ऑटो सवार घायल हो गए। ऑटो पर सवार श्रद्धालु सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित बरियाही से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। मृतकों की पहचान बरियाही निवासी पीरवत राम की पत्नी शांति देवी व प्रभु राम की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार करीब डेढ़ दर्जन महिला पुरुष श्रद्धालु नवरात्रा व छठ को लेकर गंगा स्थान करने सिमरिया जा रहे थे। शनिवार की रात वे अपने घर से चले थे। रविवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो रजौड़ा के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में ऑटो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो महिला की मौत हो गई। वहीं बरियाही निवासी मोतीराम के पुत्र रूदल राम, उपेन्द्र राम के पुत्र अभिनंदन कुमार, तपेश्वर राम के पुत्र शिवकुमार का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिदु प्रसाद ने मृतक के स्वजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। शवों को अन्त्यपरीक्षण कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।