Move to Jagran APP

बरौनी पपरौर में बनेगा अमृत सरोवर

बेगूसराय। देश की आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में गांव स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें अमृत सरोवर को प्राथमिकता में रखा गया है। बरौनी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पपरौर के बगल में बने सरोवर को मनरेगा योजना से अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 06:52 PM (IST)
बरौनी पपरौर में बनेगा अमृत सरोवर
बरौनी पपरौर में बनेगा अमृत सरोवर

बेगूसराय। देश की आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में गांव स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें अमृत सरोवर को प्राथमिकता में रखा गया है। बरौनी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पपरौर के बगल में बने सरोवर को मनरेगा योजना से अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द होगा पपरौर में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य

loksabha election banner

मनरेगा के तहत अतिशीघ्र पपरौर में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मनरेगा पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पपरौर में अमृत सरोवर का निर्माण पांच लाख 80 हजार रुपये की लागत से प्रारंभ किया जाएगा। इसकी लंबाई 250 फीट एवं चौड़ाई 150 फीट जबकि गहरा 9.5 फीट होगी। सरोवर से मिट्टी कटाई एवं सरोवर के चारों तरफ पौधरोपण किया जाएगा। सरोवर के चारों मुहाने पर आम, पीपल, नीम, बरगद आदि के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। अमृत सरोवर की होगी अलग पहचान

पपरौर के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अरविद कुमार राय ने बताया कि अमृत सरोवर को सुंदर बनाया जाएगा। चारों तरफ सीढ़ी और पौधारोपण के अलावा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। अमृत सरोवर निर्माण होने के बाद प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र के स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले परिवार के प्रतिनिधि, गांव के विशिष्ट नागरिक, पंचायत जनप्रतिनिधियों शामिल होंगे। अमृत सरोवर की देखभाल की जिम्मेदारी पंचायत को दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.