भत्ता बंद होने पर कर्मियों ने शुरू किया काला सप्ताह
बांका। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मी का रात्रि कर्तव्य भत्ता समाप्त कर दिया है। इसको लेकर सभी केंद्रीय कर्मी काला सप्ताह मना रहे हैं। इसके तहत रेलवे कर्मी काली पट्टी लगाकर अपनी डयूटी कर रहे हैं।
बांका। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मी का रात्रि कर्तव्य भत्ता समाप्त कर दिया है। इसको लेकर सभी केंद्रीय कर्मी काला सप्ताह मना रहे हैं। इसके तहत रेलवे कर्मी काली पट्टी लगाकर अपनी डयूटी कर रहे हैं।
बांका जंक्शन पर तैनात यतींद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस कर्मी का मासिक वेतन 45 हजार से उपर है, केंद्र सरकार ने उसका रात्रि कर्तव्य भत्ता बंद कर दिया है। साथ ही रेलवे के निजीकरण का भी विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार अपने कर्मियों के साथ यह सही सलूक नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे के कर्मी दिन रात जग कर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं। इसके बाद भी सरकार उनका भत्ता बंद कर रही है। स्टेशन प्रबंधक राजेश कुमार सिंहा ने बताया कि केंद्रीय कर्मी के साथ यह बिल्कुल नाइंसाफी है। उनको वाजिब हक मिलना चाहिए। इस मौके पर विवेकानंद मिश्रा व अमानंद कुमार भी काली पट्टी लगाकर डयूटी कर रहे हैं। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि यह काला सप्ताह 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगा।