Move to Jagran APP

पंजवारा में महिला मोर्चा ने लगाया चौपाल

बांका। लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती के लिए भाजपा महिला मोर्चा भी मैदान में कूद पड़ी हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:59 PM (IST)
पंजवारा में महिला मोर्चा ने लगाया चौपाल
पंजवारा में महिला मोर्चा ने लगाया चौपाल

बांका। लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती के लिए भाजपा महिला मोर्चा भी मैदान में कूद पड़ी हैं। इसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम ¨सह के नेतृत्व में गुरुवार को पंजवारा में कमल शक्ति अभियान के तहत चौपाल लगाया गया। जहां महिलाओं को अभियान के उद्देश्य एवं सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला मोर्चा की सदस्यों ने मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के जरिये हर घर पर दस्तक देते हुए महिलाओं को पार्टी से जोड़ा। इसके लिए उनके घरों पर पार्टी का झंडा भी लहराया। महिला मोर्चा की टीम में जिलाध्यक्ष के अलावा बाराहाट महिला की जिला महामंत्री ¨पकी देवी, रीना देवी, शोभा देवी, अनिता देवी, गीता देवी, संगीता देवी, आरती देवी, सीमा देवी, सविता देवी, रेणु देवी आदि शामिल थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.