Move to Jagran APP

शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बांका। दो वर्षो से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:15 PM (IST)
शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बांका। दो वर्षो से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में जमकर हंगामा किया। साथ ही सड़क जाम कर बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। इधर, महिलाओं की भारी भीड़ देखकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी अपने-अपने कक्ष में ताला लगा कर भाग गए। आक्रोशित महिलाओं ने लगभग तीन घंटे तक प्रखंड कार्यालय को घेरे रहीं। परीक्षा ड्यूटी पर बीडीओ के रहने से आक्रोशित महिलाएं बीडीओ सरस्वती कुमारी को प्रखंड कार्यालय आने की मांग को लेकर अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे जाम स्थल के दोनों ओर दर्जन वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार साह पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और सभी आक्रोशित महिलाओं को शांत कर प्रखंड मुख्यालय परिसर ले गए। उनके समस्या के समाधान के दिशा में प्रयास करने की बात कही। प्रदर्शन में अधिकांश जीविका समूह से जुड़ी दीदी थीं। अभियान समूह मकद्दुमा की अध्यक्ष यशोदा देवी, पार्वती समूह गंगापुर की पार्वती देवी, कृष्णा समूह चोकर की रंभा देवी, महादेव जीविका समूह मोगलानीचक की सोनी देवी, कमल जीविका समूह की रीता देवी, रोजी समूह बलूआ की ¨रकू देवी, बजरंगबली समूह की प्रेमा देवी, ¨चता देवी, सुलेखा देवी आदि समूह की दीदी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय बनाए थे। लेकिन आजतक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। वहीं, मौजूद जदयू नेता अरूण राय ने कहा कि एक माह पूर्व भी विधायक की मौजूदगी में बीडीओ को शीघ्र ही राशि देने की मांग की गई थी। लेकिन आजतक इस दिशा में कोई पहल नहीं किया।

loksabha election banner

---------------

कोट

पूर्व में शौचालय राशि का भुगतान भौतिकी तथा वित्तीय इंट्री के माध्यम से होता था। मार्च 2018 से वित्तीय इंट्री वाले शौचालय की राशि को बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ भौतिकी इंट्री वाले लाभुकों को राशि का भुगतान किया जा रहा है। सभी लंबित राशि के भुगतान के लिए विभाग को भेजा गया है। शीघ्र ही सभी लाभुकों को प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाता पर हस्तगत कर दिया जाएगा।

विभूति कुमार, प्रखंड समन्वयक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.