Move to Jagran APP

घर में घुसकर ममेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म का असफल प्रयास

बांका। गुरुवार अल सुबह फुफेरे भाई ने विवाहित ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के बचा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 10:17 PM (IST)
घर में घुसकर ममेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म का असफल प्रयास
घर में घुसकर ममेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म का असफल प्रयास

बांका। गुरुवार अल सुबह फुफेरे भाई ने विवाहित ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के बचाव में आई मां के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पति ने पहुंच आरोपी की पिटाई कर दी। तभी इस घटना की भनक पड़ोसियों व ग्रामीणों को लग गई। जिस कारण आरोपित भीड़ के हत्थे चढ़ गया। सभी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपित बाइक छोड़कर खेत के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। भागने के क्रम में एक मेढ़ से टकरा कर गिर गया। जिससे उसका एक पैर टूट गया। घटना की शिकायत घायल आरोपी व विवाहिता दोनों ने की है। पीड़िता के अनुसार बुधवार की रात गांव में भंगा गांव से बरात आई थी। जिसमें बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी रिश्तेदार रतन कुमार पंडित भी आया था। आरोपित अपनी बाइक रखने के बहाने गुरुवार अल सुबह घर में प्रवेश किया। इसी क्रम में वह कमरे में घुसकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जब मां आई तो उसके साथ भी मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। इधर, घायल ने रॉड से प्रहार कर पैर तोड़ देने व बाइक जब्त कर लेने का आरोप लगाया है। आरोपित को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.