अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन जख्मी
बांका। क्षेत्र के बुच्ची मोड़ के समीप ऑटो पलटने से महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की म
बांका। क्षेत्र के बुच्ची मोड़ के समीप ऑटो पलटने से महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कुल्हरिया गांव की ¨रकु देवी एवं डोमो कुमारपुर के रघुचक निवासी सुमन कुमार कुल्हरिया गांव से ऑटो से बांका जा रहे थे। अमरपुर बुच्ची मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दोनों जख्मी हो गए।
दूसरी घटना भरको गांव के समीप घटी। जहां शराब के नशे में धुत युवक बाइक दुर्घटना में जख्मी हो गया। गश्ती के दौरान अमरपुर पुलिस ने उक्त जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बांका के डोकानिया मार्केट निवासी शैलेन्द्र ¨सह भरको से शराब पीकर बांका जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।