Move to Jagran APP

समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगी जीविका

बांका। महिलाओं के उत्थान व समाज में बराबरी का हक मिले। इसके लिए प्रति वर्ष आठ मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:50 PM (IST)
समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगी जीविका
समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगी जीविका

बांका। महिलाओं के उत्थान व समाज में बराबरी का हक मिले। इसके लिए प्रति वर्ष आठ मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के उत्थान में जीविका द्वारा एक बड़ा प्रयास किया जा रहा है। इनके द्वारा ग्रामीण महिलाओं को समूह में जोड़ कर उनके उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। सभी योजनाओं में बेहतर कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है। इसके तहत प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज पर पैसा उपलब्ध कराया जाता है। सामाजिक कार्य जैसे घर-घर जाकर महिलाओं को पोषण, प्रसव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। बताया कि ऐसे जीविका दीदी जो अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए संकुल, प्रखंड एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

-------

महिलाओं को मिल रहा रोजगार

डीपीएम ने बताया कि जीविका को एक से पांच वर्ग के बच्चों के लिए 4.5 लाख मास्क दिया जाना है। इसे हमलोग 20 मार्च से पहले शिक्षा विभाग को दे देंगे। इसके लिए सभी प्रखंडों में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। हर प्रखंड में 25 से 30 महिलाएं मास्क बनाने का काम कर रहीं है। इसके पहले वर्ग नौ एवं दस के बच्चों के लिए 2.5 लाख मास्क दिया गया है। इससे जिले में लगभग तीन सौ महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.