शिविर में प्राप्त किए गए 1700 आवेदन
बांका। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का निबंधन के लिए श्रमिक शिविर का आयोजन प्रखंड श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया।
बांका। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का निबंधन के लिए श्रमिक शिविर का आयोजन प्रखंड श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में खगड़िया जिले गोगरी जमालपुर ईंट भट्टा मालिक द्वारा बंधक बनाएं गए बाल मजदूर के मां-पिता ने एलईओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मालूम हो सकहरा पंचायत के विष्णुपुर गांव के निरंजन तांती, कारी देवी की तीन पुत्री व एक पुत्र सहित चार बाल मजदूर को बंधक बनाकर ईंट बनवाते थे। लेकिन प्रशासन के पहल पर इसे मुक्त कराया गया। एलईओ ने बंधक से मुक्त सभी बाल मजदूरों के परिजनों को निबंधन कार्ड जल्द उपलब्ध कराते हुए सरकार की मुख्य धारा मे जोड़ने का आश्वासन भी दिया है। एलईओ ने बताया कि अबतक में 39 स्थानों पर श्रमिका का निबंधन के लिए शिविर लगाकर 1700 आवेदन प्राप्त किए गए है। जिसमें 1300 श्रमिक को निबंधन कार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है।