मामूली विवाद में गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
बांका। रघुचक गांव में मामूली विवाद में गोली चली है। वैसे उक्त घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बांका। रघुचक गांव में मामूली विवाद में गोली चली है। वैसे, उक्त घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार नगरडीह गांव के रामेश्वर पंजियार उच्च विद्यालय खेसर केंद्र पर पहली पाली में अपनी भतीजी को मैट्रिक परीक्षा दिलाने आया था। इसी क्रम में खेसर स्थित राजस्व कर्मचारी के कार्यालय में अपनी जमीन की मालगुजारी जमा करने पहुंचा। वहां कार्यलय के रास्ते पर खड़ा था। वहां रघुचक गांव के रणवीर यादव एवं सुधीर यादव भी पहुंचे। जिसमें रणवीर से धक्का लगा गया। इसी बात पर बहस होने लगी। इसके बाद जब वह अपनी भतीजी की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था, तो रघुचक गांव में अपने घर के पास रणवीर एवं उसके भाई सुधीर सड़क पर रामेश्वर को रोक कर मारपीट करने लगस। इसी क्रम में सुधीर ने उस पर गोली चला दी। हालांकि रामेश्वर बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।