जांच में आधा दर्जन फिर मिले पॉजिटिव
बांका। कोरोना जांच कैंप में दूसरे दिन रविवार को पुनसिया बाजार के ही छह केस पॉजिटिव मिले है। रैपिड टेस्ट सौ व्यक्तियों का लिया गया।
बांका। कोरोना जांच कैंप में दूसरे दिन रविवार को पुनसिया बाजार के ही छह केस पॉजिटिव मिले है। रैपिड टेस्ट सौ व्यक्तियों का लिया गया। पीएचसी बीएचएम राजेश रंजन ने बताया कि छह में चार एक ही घर परिवार के सदस्य हैं। शेष दो भी बाजार के ही पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को भी सौ में आठ पॉजिटिव केस मिले थे। जिसमें एक कठौन गांव के यादव टोले सहित शेष सभी पुनसिया बाजार के ही थे। पॉजिटिव गांव की संख्या 61 हो गई है। जिसमें सिर्फ पुनसिया बाजार में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है। बीएचएम ने बताया सौ के बाद भी सैंपलिग कराने के लिए जो लाइन में लगे हुए हैं उसका भी सैंपल अभी तक लिया ही जा रहा है। 36 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।