भागवता कथा श्रवण से मानव का कल्याण सुनिश्चित
बांका। सार्वजनिक डिग्री कॉलेज सर्वोदयनगर समुखिया मोड़ में भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक सत्यप्रकाश शरण महाराज ने महर्षि कर्दम की कथा सुनाई।
बांका। सार्वजनिक डिग्री कॉलेज सर्वोदयनगर समुखिया मोड़ में भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक सत्यप्रकाश शरण महाराज ने महर्षि कर्दम की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा कलियुग में कल्याण का बड़ा माध्यम है। जिसने भागवत की कथा सुनी उनका कल्याण ईश्वर निश्चित करेंगे। अति मलीन पाप करने वालों को भी कथा श्रवण से भवसागर में नैया पार लगती है। इसके पहले कर्दम की सरस्वती नदी के तट पर तप करने की पूरी कहानी भक्तों को सुनाई। बीच बीच में भक्ति भजनों से आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसके पहले कथावाचक ने गोकर्ण और धुंधकारी की कहानी को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। कहा कि धुंधकारी के चरित्र से मानव में त्राहिमाम मचा हुआ था। जीवन भर गलत करने के बाद अपनी मां की भी हत्या कर दी। मौत के बाद धुंधकारी प्रेत बन गया। बाद में गोकर्ण को इसकी जानकारी हुई। गोकर्ण सप्ताह भागवत कथा सुनाकर उनके देह प्रदान कर देवलोक में भेजा। इसलिए आप सभी निश्चित रूप से जीवन में भागवत कथा का श्रवण करें। कथा के दौरान कई आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की जा रही है। कथा श्रवण के लिए आसपास गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही है। आयोजन को सफल मनाने में कॉलेज सचिव महेश्वरी यादव, विश्वेसर ¨सह, लक्ष्मण प्रसा ¨सह, मोहन मंडल, सरगुण प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद भगत, प्राचार्य बुलबुल कुमारी, प्रो. रूपम कुमारी आदि प्रमुख रुप से सक्रिय हैं।